JNV CLASS 6th Result Prediction 2022 : हमारी नवोदय स्टडी टीम ने पिछले तीन वर्षों से जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा VI में चयनित सैकड़ों सम्पर्कित विद्यार्थियों के परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों के द्वारा अर्जित संभावित प्राप्तांकों के माध्यमान का आंकलन प्रस्तुत करते आया है। इस सर्वे से सम्बन्धित हमारे पिछले वर्षों का YouTube video निचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं।
क्या कहता है इस वर्ष का सर्वे अनुमान ?
पिछले वर्ष वाली हमारे YouTube video को देखकर आप समझ गये होंगे कि हम किस प्रकार के आंकड़ों की बात करने जा रहे हैं। उसी आधार पर इस वर्ष यानि सत्र 2022-23 में यह आंकड़ा किस रूप में दिखाई देगा इस बारे में बात करेंगे। इस वर्ष की संभावित औसत चयन प्राप्तांक बताने से पहले पिछले वर्षों की कुछ बातों का जिक्र करना जरूरी है।
क्या रहा सत्र 2020-21 का आंकड़ा ?
जैसे कि हमारे YouTube video में बताया गया है कि सत्र 2020-21 में जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा VI के लिए चयनित (सभी जाति वर्गों को मिलाकर) लगभग 400 विद्यार्थियों द्वारा लाए गए अंकों का औसत निचे चार्ट में दिया गया है।
मानसिक योग्यता | 48.20 |
अंकगणित | 19.26 |
भाषा परीक्षण | 16.80 |
योग | 84.26 |
उपर्युक्त चार्ट के आधार पर सत्र 2020-21 में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा VI में सफलता प्राप्त करने वाले चयनित विद्यार्थियों का (सभी जाति/वर्गों को मिलाकर) औसत प्राप्तांक 84.26% था। इस प्राप्तांक का तात्पर्य यह है कि इस वर्ष 84.26% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग अधिकांश विद्यार्थियों का सलेक्शन हुआ तथा SC, ST, OBC में ग्रामीण छात्राओं ने इससे कम अंकों पर भी सफलता हासिल की।
2021-22 के आंकड़े पर भी एक नजर-
सत्र 2020-21 के आंकड़ों के आधार पर हमारी टीम ने 2021 में आयोजित चयन परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन करने वाले 1000 से अधिक विद्यार्थियों के द्वारा संभावित रूप से अर्जित प्राप्तांकों की संभावनाओं के आधार पर सम्भावित तौर पर चयनित होने योग्य विद्यार्थियों के अंको का औसत निकाला गया तथा आंकलन किया गया । इस आंकलन के आधार पर इस वर्ष के औसत रिजल्ट अनुमान तैयार किया गया (जिसे आप हमारे YouTube video में देख चुके होंगे) इसकी चार्ट निचे दिया जा रहा है।
मानसिक योग्यता | 48.35 |
अंकगणित | 20.53 |
भाषा परीक्षण | 22.31 |
योग | 91.19 |
वर्ष 2021 में परीक्षा प्रश्न पेपर कुछ ज्यादा सरल होने के कारण औसत प्राप्तांक बहुत ऊपर चला गया। इस तरह इस वर्ष के लिए 91.19% का औसत प्राप्तांक अनुमान लगाया गया तथा रिजल्ट आने के बाद चयनित विद्यार्थियों के साथ पुनः जांच किया गया तो इस वर्ष के वास्तविक चयनित (सभी जाति वर्गों को मिलाकर) विद्यार्थियों द्वारा लाए गए अंकों का औसत निम्न चार्ट के रूप में प्राप्त हुआ।
मानसिक योग्यता | 48.80 |
अंकगणित | 20.68 |
भाषा परीक्षण | 22.88 |
योग | 92.36 |
अब इस पोस्ट के मुख्य बातें क्या है ? इस बारे में बात करते हैं।
30 अप्रैल 2022 रिजल्ट अनुमान –
जैसे कि ऊपर बताया जा चुका है कि हमारी नवोदय स्टडी टीम ने 2020 V/s 2021 रिजल्ट का अनुमान तैयार किया है उसी प्रकार इस वर्ष भी देशभर से हजारों बच्चों का सैम्पल लेकर औसत रिजल्ट अनुमान 2022 तैयार किया है, इसके एक-एक जानकारी हम आप लोगों के साथ साझा करेंगे। इस प्रकार परीक्षा के प्रत्येक भाग का 2020, 2021 तथा 2022 के साथ अलग-अलग तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करेंगे।
मानसिक योग्यता औसत रिजल्ट अनुमान 2022-
रिजल्ट औसत 2020 | रिजल्ट औसत 2021 | अनुमान औसत 2022 |
48.20 | 48.80 | 48.70 |
उपर्युक्त चार्ट के अनुसार 2020 में चयनित बच्चों के मानसिक योग्यता का औसत अंक 48.20 तथा 2021 में चयनित बच्चों का औसत अंक 48.80 रहा। इसी तरह इस वर्ष चयनित होने वाले बच्चों का औसत अंक 48.70 रहने की अनुमान लगाया जा रहा है।
अंकगणित औसत रिजल्ट अनुमान 2022-
रिजल्ट औसत 2020 | रिजल्ट औसत 2021 | अनुमान औसत 2022 |
19.26 | 20.68 | 18.83 |
उपर्युक्त चार्ट के आधार पर 2020 में चयनित बच्चों के अंक गणित का औसत अंक 19.26 तथा 2021 में चयनित बच्चों का औसत अंक 20.68 रहा। इसी तरह इस वर्ष चयनित होने वाले बच्चों का औसत अंक 18.83 रहने की अनुमान लगाया जा रहा है।
भाषा परिक्षण औसत रिजल्ट अनुमान 2022-
रिजल्ट औसत 2020 | रिजल्ट औसत 2021 | अनुमान औसत 2022 |
16.80 | 22.88 | 20.13 |
उपर्युक्त चार्ट 2020 में चयनित बच्चों के भाषा परिक्षण अनुभाग का औसत अंक 16.80 तथा 2021 में चयनित बच्चों का औसत अंक 22.88 बताया गया है। इसी तरह इस वर्ष चयनित होने वाले बच्चों का औसत अंक 20.13 रहने की अनुमान लगाया जा रहा है।
एकजाई औसत रिजल्ट अनुमान 2022-
अब हम इस वर्ष के सभी अनुभागों का एकजाई औसत रिजल्ट अनुमान देने जा रहे हैं। निचे दिए गए चार्ट में इस वर्ष के सभी अनुभागों का एकजाई आंकड़े तथा उनके योग के आधार पर इस वर्ष के औसत रिजल्ट अनुमान क्या हो सकती है ? तथा पिछले वर्षों की तुल्नात्मक चार्ट भी यहाँ देखें।
मानसिक योग्यता | 48.70 |
अंकगणित | 18.80 |
भाषा परीक्षण | 20.13 |
योग | 87.66 |
उपर्युक्त चार्ट के आधार पर सत्र 2022-23 में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा VI में सफलता प्राप्त करने वाले चयनित विद्यार्थियों का (सभी जाति/वर्गों को मिलाकर) औसत प्राप्तांक 87.66% रहने की संभावना निकलकर आ रही है। इस प्राप्तांक का तात्पर्य यह है कि इस वर्ष 87.66% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग अधिकांश विद्यार्थियों का सलेक्शन हो जाएगा (कुछ अति विकसित/शहरी क्षेत्रों को छोड़कर) तथा SC, ST, OBC में ग्रामीण छात्र/छात्राओं का 87.66% से भी कम अंकों में भी सलेक्शन हो जाएगा क्योंकि उपर्युक्त आंकड़े को सभी जाति/वर्गों को मिलाकर एक औसत आंकड़े के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
तुल्नात्मक चार्ट 2020 V/s 2021 V/s 2022
रिजल्ट औसत 2020 | रिजल्ट औसत 2021 | अनुमान औसत 2022 | |
मानसिक योग्यता | 48.20 | 48.80 | 48.70 |
अंकगणित | 19.26 | 20.68 | 18.83 |
भाषा परीक्षण | 16.80 | 22.88 | 20.13 |
योग | 84.26 | 92.36 | 87.66 |
नोट –
उपर्युक्त आंकड़े हमारे साथ सम्पर्क में रहकर तैयारी करने/कराने वाले विद्यार्थियों तथा कोचिंग/हास्टल/विद्यालयों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर तैयार किया गया है।
Also Read:-
नवोदय कक्षा 6 परीक्षा परिणाम 2022 से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2022 का नया कट ऑफ मार्क्स
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट कतने दिन बाद आता है
नवोदय विद्यालय रिजल्ट के बाद, कब जाना है नवोदय
कक्षा 6 नवोदय प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए आवेदन की विसंगतियों पर आधारित 18 समस्या & 18 समाधान