नवोदय भाषा एवं व्याकरण 2025 [Quiz Mode] भाग – 08

नवोदय भाषा एवं व्याकरण भाग - 08 [Quiz Mode] पर है। प्रत्येक ऑप्शन के सामने एक गोला दिया गया है सही ऑप्शन के गोले को क्लिक करते जाएं और अंत में SUBMIT बटन दबाकर अपने प्रयास की जांच करें।

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 के परीक्षा में विगत कुछ वर्षों में भाषा परीक्षण के अन्तर्गत अनुच्छेद पर आधारित प्रश्नों में व्याकरण पर प्रश्न पुछे जा रहे है जिसकी तैयारी का विशेष महत्व है। क्योंकि इस भाग से परीक्षा का एक चौथाई अंक निर्धारित होता है। गद्यांश पर आधारित 20 प्रश्नों के लिए 4 अनुच्छेद दिए जाते हैं। जिसमें समझ, चेतना, विचार, व्याकरण आदि पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। यहाँ ऐसे ही एक अनुच्छेद दिया जा रहा है। आशा है बच्चों की तैयारी में मदद मिलेगी। इस अनुच्छेद में 20 प्रश्न दिए गए हैं इसमें से 10 प्रश्न अनुच्छेद पर आधारित तथा 10 प्रश्न भाषा व्याकरण पर आधारित है।

यादि आप इस सीरीज के "भाग-7" के प्रश्न का भी प्रैक्टिस करना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करें.

इस अनुच्छेद को हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, बंगाली, पंजाबी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषा में बदले जा सकते हैं। भाषा बदलने के लिए Translate in Your Language के नीचे दिए गए पुलडाउन बटन दबाकर अपनी भाषा का चयन करें...

TRANSLATE IN YOUR LANGUAGE

अनुच्छेद

विश्व के अधिकांश भाग में सौर ऊर्जा अत्यधिक उपलब्ध और उपयोगी प्राकृतिक संसाधन है। सूरज से प्राप्त ऊर्जा न केवल असीमित है, बल्कि इसका उपयोग करने से पर्यावरणीय प्रदूषण भी कम हो सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग किया जाए, तो यह जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता को कम कर सकता है। विशेष रूप से धूप वाले क्षेत्रों में जैसे भारत, अफ्रीका और मध्य पूर्व में, सौर ऊर्जा उत्पादन की लागत तेजी से घट रही है। यह ऊर्जा न केवल घरेलू उपयोग के लिए बल्कि बड़े औद्योगिक उद्देश्यों के लिए भी उपयुक्त है। इसके अलावा, यह ऊर्जा स्रोत जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में भी सहायक साबित हो सकता है। सौर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग से ऊर्जा संकट हल करने के साथ-साथ भविष्य में वैश्विक तापमान को स्थिर रखने में मदद मिल सकती है।

1. 
सौर ऊर्जा ............ से प्राप्त होती है।

2. 
सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग करने से ............ पर निर्भरता कम हो सकती है।

3. 
वैज्ञानिकों का मानना है कि सौर ऊर्जा का उपयोग ............ को कम कर सकता है।

4. 
............ में सौर ऊर्जा उत्पादन की लागत तेजी से घट रही है।

5. 
............ क्षेत्र में सौर ऊर्जा का उपयोग अधिकतम किया जा सकता है।

6. 
सौर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग से ............ को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

7. 
सौर ऊर्जा ............ संकट को हल करने में मदद कर सकती है।

8. 
सौर ऊर्जा के उपयोग से ............ को स्थिर रखने में मदद मिल सकती है।

9. 
सौर ऊर्जा ............ का एक महत्वपूर्ण विकल्प है।

10. 
धूप वाले क्षेत्रों में सौर ऊर्जा उत्पादन की लागत ............ हो रही है।

11. 
अनुच्छेद में "अत्यधिक" शब्द किस प्रकार का शब्द है?

12. 
"सूरज से प्राप्त ऊर्जा" में "प्राप्त" शब्द किस प्रकार की क्रिया है?

13. 
"सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग" में "अधिकतम" का सही पर्यायवाची शब्द चुनें।

14. 
"यदि सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग किया जाए" में "जाए" किस काल को दर्शाता है?

15. 
"ऊर्जा न केवल घरेलू उपयोग के लिए............" में "घरेलू" शब्द का विलोम क्या होगा?

16. 
"यह ऊर्जा स्रोत जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में सहायक साबित हो सकता है।" वाक्य में "स्रोत" किस प्रकार की संज्ञा है?

17. 
"वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग किया जाए---" वाक्य में "वैज्ञानिकों" के लिए सही सर्वनाम क्या होगा?

18. 
"सौर ऊर्जा का उपयोग करने से पर्यावरणीय प्रदूषण भी कम हो सकता है।" वाक्य में "करने" किस प्रकार का शब्द है?

19. 
"धूप" का सही अनेकार्थी शब्द चुनें।

20. 
"संकट" का सही पर्यायवाची शब्द चुनें।

Disclaimer

This article is based on the best knowledge of the author. It has no connection with Navodaya Vidyalaya Samiti. In case of any discrepancy in the article, it should be compared with the notifications issued by Navodaya Vidyalaya Samiti. This article is only for the convenience and guidance of the candidates and their parents.

Navodaya Study: About Us

गवेल सर के कुशल नेतृत्व में, नवोदय स्टडी टीम कक्षा 5 वीं के छात्र-छात्राओं को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की सुनिश्चित सफलता के लिए समर्पित है। गवेल सर व्यक्तिगत स्तर पर विद्यार्थियों एवं कोचिंग संस्थानों को, शैक्षिक सामग्री एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं, जिससे वे JNVST की चुनौतियों का अच्छे ढंग से सामना करने के लिए तैयार हो सकें। यह वेबसाइट JNVST की तैयारी के लिए एकमात्र समर्पित संस्थान के रूप में स्थापित है, जो विस्तृत अध्ययन मार्गदर्शिकाएँ, मॉडल पेपर एवं ऑनलाइन क्लास की सुविधाएँ भी प्रदान करती है। "नवोदय स्टडी" का ध्येय केवल अध्ययन सामग्री प्रदान करने से कहीं आगे बढ़कर, प्रवेश परीक्षा की जटिलताओं को समझने एवं उनमें उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु रणनीतिक दिशा और अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करना है।

Leave a Comment

Navodaya Vidyalaya Previous Years Question Paper नवोदय विद्यालय योजना के उद्देश्य JNVST 2026 आवेदन की अंतिम तिथि जारी