नवोदय गणित प्रश्नोत्तरी 18 जनवरी 2025 [कक्षा 6वीं] भाग – 9

प्रस्तुत है नवे नंबर का मॉक टेस्ट, इस मॉक टेस्ट के पश्चात एक और दसवें मॉक टेस्ट दिए जाएंगे, आप हमारे मॉक टेस्ट नंबर 1 से लेकर 8 में सम्मिलित हुए होंगे। यदि आप पहली बार आए हैं तो यहीं से आप हमारे सारे मॉक टेस्ट पर जा सकते हैं। सभी टेस्ट में आपको नये-नये प्रश्नों के साथ नया अनुभव प्राप्त होगा।

यह मॉक टेस्ट 18 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा छठवीं को ध्यान में रखकर तथा नवोदय प्रवेश परीक्षा में सफल होने के लिए गणित के महत्व को ध्यान में रखते हुए इस भाग से पूछे जाने वाले संभावित प्रश्नों को लेकर विशेष रूप से तैयार किया गया है। आशा है बच्चों को इन प्रश्नों से काफी मदद मिलेगी और नवोदय विद्यालय की ओर बढ़ने में एक कदम और आगे हो सकेंगे।

विशेष नोट : यदि आप हमारे साथ 2026 या 2027 में आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा छठवीं की तैयारी करना/कराना चाहते हैं, तो अधिक जानकारी के लिए हमारे व्हाट्सएप नंबर 79999 41048 पर "JNV2627" लिखकर व्हाट्सएप करें।

TRANSLATE IN YOUR LANGUAGE

1. 
5 अंकों की सबसे बड़ी संख्या और 4 अंकों की सबसे छोटी विषम संख्या का योगफल है :

2. 
यदि a/b−2/5=/​=57​, तो a का मान है :

3. 
अंक 4, 3, 9 से बनने वाली तीन अंकों की सबसे बड़ी सम संख्या और तीन अंकों की सबसे छोटी विषम संख्या का अंतर है :

4. 
निम्नलिखित में से कौन सा साधारण भिन्न आवर्ती दशमलव को व्यक्त करता है :

5. 
2 और 5/2​ का सबसे छोटा उभयनिष्ठ गुणज है :

6. 
संख्या 5834 में 8 के स्थानीय मान और अंकित मान का अंतर है :

7. 
एक संख्या 12 से विभाजित होगी यदि वह :

8. 
एक आयताकार मैदान 150 मी लंबा और 80 मी चौड़ा है। इसके विकर्ण की लंबाई होगी :

9. 
100 मी लंबे एक तार को मोड़कर एक चतुर्भुज इस प्रकार बनाया गया है कि उसका क्षेत्रफल अधिकतम है। उस चतुर्भुज का क्षेत्रफल होगा :

10. 
एक समद्विबाहु त्रिभुज की समान भुजाओं के बीच का अंत:कोण 50° है। इस त्रिभुज का शेष प्रत्येक अंत:कोण कितने अंश का होगा :

11. 
एक दुकानदार ने एक वस्तु ₹1500 में खरीदी। उसने उसे उसके क्रय मूल्य के दसवें भाग से ₹10 अधिक के लाभ पर बेच दी। दुकानदार को कितना लाभ हुआ :

12. 
वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात करो, जिसे यदि 15, 18 और 24 से विभाजित करें तो क्रमशः 4, 7, 13 शेषफल बचे :

13. 
1/(1×2)+1/(2×3)+1/(3×4)+1/(4×5) =​ का मान है :

14. 
2 और 3 के व्युत्क्रमों के योगफल का व्युत्क्रम है :

15. 
यदि 2.34÷15=0.156, तो 2.34÷15.6 का मान है :

Leave a Comment