Navodaya Entrance Exam 2023 : JNVST 2023 Class 6 का परीक्षा नोटिफिकेशन आने में काफी विलम्ब हो चुका है। विद्यार्थियों से लेकर अभिभावकों को परीक्षा संबंधी जानकारी पाने के लिए Navodaya Entrance Exam 2023 की नोटिफिकेशन का बेसब्री से इंतजार है। सोशल मीडिया में तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। फिर भी इतने विलम्ब होने का कोई स्पष्ट कारण या संबंधित जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही है।
किन कारणों से हो रहा है विलम्ब :
विलम्ब होने के अनेक कारण हो सकते हैं। जानकारों के द्वारा अपने-अपने तरीकों से तर्क दिए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि Navodaya Entrance Exam 2023 के परीक्षा पैटर्न में कुछ बदलाव हो रहा होगा। कुछ ने प्रवेश नियमावली में सुधार की तर्क दे रहे हैं। विगत वर्षों में दोबारा परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या पर अंकुश लगाने की बात भी हो सकती है। यही नहीं कुछ अधिक उम्र के बच्चे भी गलत तरीके से परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। एक दूसरी समस्या बच्चों का जिला बदल-बदल कर फार्म भरने की भी प्रवृत्ति हाल के वर्षों में ज्यादा देखने को मिल रही है। नवोदय विद्यालय समिति इन समस्याओं से निपटने के लिए कोई नयी योजना तैयार कर रहा हो। विलम्ब का यही कारण हो सकता है।
इन पर करें विचार :
इस तरह दूसरे जिले से आवेदन करने, उम्र छिपा कर आवेदन करने, दोबारा आवेदन करने। आदि ऐसे कारणों से नवोदय विद्यालय का वास्तविक उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो पा रही है। लक्षित समूह से अलग ही बच्चे Navodaya Entrance Exam में सम्मिलित होकर फायदा उठा रहे हैं। क्या इसे रोका जाना चाहिए ? आप अपने विचार कमेन्ट बाक्स पर अवश्य देवें।
कब आएंगे नोटिफिकेशन ?
एक अनुमान है कि Navodaya Entrance Exam 2023 अप्रैल माह में हो सकती है। इस आधार पर परीक्षा से चार माह पहले दिसम्बर 2022 में ही आनलाईन आवेदन की नोटिफिकेशन आ जाएगा।
नवोदय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 के लिए महत्वपूर्ण माडल पेपर सीरीज