JNVST RESULT 2026, इस वर्ष होगी ऑनलाइन काउंसलिंग, ऑफलाइन डाक्यूमेन्ट वेरीफिकेशन, नवोदय एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा छठवीं का परिणाम बहुत जल्दी आने वाला है। रिजल्ट के बाद नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आज तक आफलाइन होते आया है। किंतु इस वर्ष विश्वास जानकारी के अनुसार यह कार्य ऑनलाइन के माध्यम से होने की संभावना है या यह भी हो सकता है कि सबसे पहले चयनित विद्यार्थियों का दस्तावेज आनलाईन मांगा जाए तथा सबकुछ सही और उपलब्ध होने पर ओरिजनल दस्तावेजों के साथ सत्यापन एवं एडमिशन के लिए नवोदय बुलाया जाए।

ऐसे करने से नवोदय विद्यालय एवं अभिभावकों को दो तरह के फायदे हैं पहले यह कि अभिभावकों को नवोदय विद्यालय के लिए बार-बार आने-जाने या दौड़-धूप करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सब कुछ सही होने पर सीधे एक ही बार नवोदय विद्यालय जाकर बच्चों का एडमिशन और दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूर्ण हो सकेगा। यहां ध्यान देने योग्य बातें यह है या अभिभावकों को यह सलाह दी जाती है कि सभी दस्तावेज पहले से ही तैयार रखें।

आनलाईन काउंसलिंग हो जाने पर दूसरे महत्वपूर्ण फायदा यह होगा कि नवोदय विद्यालय को आफलाइन डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए शिक्षकों की अतिरिक्त एंगेजमेंट करना नहीं पड़ेगा एडमिशन प्रक्रिया सरल हो जाएगा। एडमिशन पूरी डाक्यूमेंट के पूरी होगी।

नवोदय विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया चाहे आनलाईन हो या आफलाइन निम्नलिखित दस्तावेज सत्यापन के लिए संलग्न करना आवश्यक है।
क्या-क्या दस्तावेजों की जरूरत पड़ने वाले हैं उनका संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार है –

प्रवेश आवेदन फार्म- 

सबसे पहले नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए एक प्रवेश आवेदन फार्म की जरूरत पड़ेगी जो आफलाइन डाक्यूमेंट सत्यापन होने पर आपको आपके जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा यह फार्म प्रदान किया जाएगा और यदि आनलाईन सत्यापन हो तो सीधे पोर्टल में जानकारी देने होंगे। इस प्रवेश आवेदन फार्म को साफ-साफ तथा पूरी तरह से भरकर उसके साथ जो-जो डॉक्यूमेंट संलग्न करने की जरूरत पड़ेगी उसकी एक-एक कर जानकारी यहाँ दी जा रही है –

जाति प्रमाण-पत्र – 

सबसे पहले जाति प्रमाण-पत्र की जरूरत उन विद्यार्थियों के लिए है, जो जाति के आधार पर जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पा रहे हैं अर्थात आरक्षण की सीट पर चयन हुआ है। तो उनको सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण-पत्र संलग्न करना होगा।

निवास प्रमाण-पत्र – 

दूसरी महत्वपूर्ण प्रमाण- पत्र है निवास प्रमाण-पत्र, आप जिस जिले में निवासरत है तथा जहाँ के लिए आप नें जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लिए आवेदन किया है वहाँ का निवास प्रमाण-पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, नवोदय प्रवेश आवेदन-पत्र के साथ संलग्न करना होगा।

आय प्रमाण-पत्र – 

तीसरे प्रमाण-पत्र विद्यार्थी के माता-पिता या पालक के नाम पर सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण-पत्र या नौकरी पेशा करने वालों के लिए वेतन प्रमाण-पत्र नवोदय प्रवेश आवेदन-पत्र के साथ संलग्न करना होगा।

जन्म प्रमाण-पत्र – 

विद्यार्थी का जन्म प्रमाण-पत्र की फोटोकॉपी नवोदय प्रवेश आवेदन-पत्र के साथ संलग्न करना होगा।
आधार कार्ड – विद्यार्थी तथा माता पिता के आधार कार्ड की आवश्यकता है तथा आवश्यकता पड़ने पर अभिभावक का आधार कार्ड भी लगेंगे।

मेडिकल सर्टिफिकेट – 

छठवें नम्बर में मेडिकल सर्टिफिकेट तैयार कराना है। यह फार्म नवोदय प्रवेश आवेदन-पत्र के साथ प्राप्त होगा जिसे जिला मेडिकल बोर्ड में बच्चे का मेडिकल वेरिफिकेशन कराकर जिला मेडिकल बोर्ड का प्रमाणीकरण के साथ संलग्न करना होगा। ध्यान रहे प्रत्येक जिले में जिला मेडिकल बोर्ड यह कार्य सप्ताह में केवल एक दिन करती है। आप अपने जिले के जिला शासकीय अस्पताल से निर्धारित दिन को पहले से पता कर लें कि सप्ताह में किस दिन मेडिकल बोर्ड की कार्य होती है। उसी दिन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल से मेडिकल सर्टिफिकेट तैयार करा लें।

अंकसूची – 

कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं, ये तीन कक्षाओं के अंकसूची आपको नवोदय प्रवेश आवेदन-पत्र के साथ संलग्न करना होगा।

आधार कार्ड – 

विद्यार्थी के साथ-साथ माता-पिता या अभिभावक का आधार कार्ड नवोदय प्रवेश आवेदन-पत्र के साथ संलग्न करना होगा।

शाला स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र – 

यह प्रमाण-पत्र कक्षा पांचवी पास का या कक्षा छठवीं में अध्ययनरत का रहेगा।

पासपोर्ट साइज के फोटो – 

बच्चे का 10 पासपोर्ट साइज के फोटो तथा माता-पिता के दो-दो या तीन-तीन पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ेगी।

माता-पिता का शिक्षा प्रमाण-पत्र- 

यदि विद्याथी के माता-पिता या कोई एक पढ़े लिखे हैं तो उनके अंतिम शिक्षा का प्रमाण-पत्र या अंकसूची भी नवोदय प्रवेश आवेदन-पत्र के साथ संलग्न करना होगा।

नवोदय परीक्षा प्रवेश-पत्र- 

आपके नवोदय प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड यानी कि प्रवेश-पत्र भी नवोदय में प्रवेश लेते समय जमा करना होगा।

ग्रामीण होने का प्रमाण-पत्र- 

इस प्रमाण-पत्र का फार्मेट नवोदय प्रवेश आवेदन-पत्र के साथ प्राप्त होगा जिसे राजस्व अधिकारी (तहसीलदार) द्वारा प्रमाणीकरण के साथ संलग्न करना होगा।

Disclaimer

This article is based on the best knowledge of the author. It has no connection with Navodaya Vidyalaya Samiti. In case of any discrepancy in the article, it should be compared with the notifications issued by Navodaya Vidyalaya Samiti. This article is only for the convenience and guidance of the candidates and their parents.

Navodaya Study: About Us

गवेल सर के कुशल नेतृत्व में, नवोदय स्टडी टीम कक्षा 5 वीं के छात्र-छात्राओं को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की सुनिश्चित सफलता के लिए समर्पित है। गवेल सर व्यक्तिगत स्तर पर विद्यार्थियों एवं कोचिंग संस्थानों को, शैक्षिक सामग्री एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं, जिससे वे JNVST की चुनौतियों का अच्छे ढंग से सामना करने के लिए तैयार हो सकें। यह वेबसाइट JNVST की तैयारी के लिए एकमात्र समर्पित संस्थान के रूप में स्थापित है, जो विस्तृत अध्ययन मार्गदर्शिकाएँ, मॉडल पेपर एवं ऑनलाइन क्लास की सुविधाएँ भी प्रदान करती है। "नवोदय स्टडी" का ध्येय केवल अध्ययन सामग्री प्रदान करने से कहीं आगे बढ़कर, प्रवेश परीक्षा की जटिलताओं को समझने एवं उनमें उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु रणनीतिक दिशा और अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करना है।

Leave a Comment