JNV Class 6 Admission 2026-27: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों का इस वर्ष ऐसे होगा प्रवेश। पूर्व वर्ष प्रवेश प्रक्रिया में दिखेंगे बहुत कुछ बदलाव। लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में अपने बच्चों का दाखिला करवाना कई माता-पिता का सपना होता है। चयनित बच्चों के अभिभावकों को एडमिशन के समय थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन यदि आपके बच्चे ने JNVST 2026 की परीक्षा पास कर ली है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस बार प्रक्रिया को माता-पिता और छात्रों के लिए काफी सरल बना दिया गया है।
इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको JNV कक्षा 6 एडमिशन 2026-27 से जुड़ी सभी जरूरी बातें बताएंगे ताकि आपकी प्रवेश प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके।
सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की पूरी प्रक्रिया नवोदय विद्यालय स्तर पर केवल ऑनलाइन मोड (ONLINE mode) के माध्यम से ही की जाएगी। प्रत्येक नवोदय विद्यालय चयनित छात्रों और उनके अभिभावकों को आवश्यक दस्तावेज जमा करने की समय सीमा के बारे में GMAIL एवं पत्र के माध्यम से सूचित किया जाएगा और आवश्यक दस्तावेज संकलित कर नवोदय विद्यालय स्तर पर प्रत्येक उम्मीद्वारों के आवश्यक जानकारी आनलाईन किया जाएगा।
दस्तावेजों (Documents) से जुड़ी सबसे बड़ी राहत
अक्सर माता-पिता दस्तावेजों को इकट्ठा करने में सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। इस परेशानी को समझते हुए नवोदय विद्यालय समिति ने एडमिशन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई दस्तावेजों की अनिवार्यता को कम कर दिया है जो इस प्रकार है-
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट (T.C.): अब T.C. पर BEO या DEO के काउंटर साइन (हस्ताक्षर) की आवश्यकता नहीं है।
- ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र (Rural Area Certificate): यदि छात्र के पिछले स्कूल का पंजीकरण UDISE पोर्टल पर है और उसमें स्कूल के ग्रामीण या शहरी होने का स्पष्ट उल्लेख है, तो उसे सक्षम अधिकारी द्वारा अलग से ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र लाने की आवश्यकता नहीं होगी।
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate): प्रवेश के समय आय प्रमाण-पत्र की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है।
- जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate): जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता केवल तभी होगी जब आधार कार्ड (Aadhar) और UDISE पोर्टल में विद्यार्थी की उल्लेखित जन्म तिथि में कोई अंतर (mismatch) पाया जाता है।
- मेडिकल सर्टिफिकेट (Medical Certificate): प्रवेश के समय मेडिकल सर्टिफिकेट भी नहीं मांगा जाएगा। यदि आवश्यक हुआ, तो प्रवेश के बाद यह संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय स्तर पर ही किया जा सकता है।
आरक्षण और सीटों के महत्वपूर्ण नियम :
प्रवेश के दौरान समानता और नियमों का पूरा ध्यान रखा जाएगा :
- छात्राओं के लिए आरक्षण: जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल को यह सुनिश्चित करना होगा कि कुल सीटों में से कम से कम एक-तिहाई (1/3) सीटें छात्राओं (Girl candidates) के लिए आरक्षित रहें। छात्राओं के प्रवेश के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
नवोदय विद्यालय में प्रवेश के समय उम्मीदवारों से चाही गई प्रमुख दस्तावेज :
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को ईमेल अथवा पत्र के माध्यम से निम्न दस्तावेज मांगे जा रहे हैं –
अनिवार्य दस्तावेज –
- आधार
- वास्तविक निवास प्रमाण पत्र
- कक्षा V स्थानांतरण प्रमाणपत्र
वैकल्पिक दस्तावेज, ध्यान दें :
- यदि विद्यार्थी का जन्मतिथि आधार से मेल नहीं खाती है तो जन्म प्रमाण पत्र।
- ओबीसी/एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए श्रेणी (जाति) प्रमाण-पत्र।
- दिव्यांग उम्मीदवारों को UDID या मेडिकल सर्टिफिकेट।
- स्कूली शिक्षा इतिहास के अनुसार उचित स्थानांतरण प्रमाण-पत्र।
- यदि जेनरेट हो तो PEN/APAAR आईडी।
- कक्षा III, IV और V के स्कूलों के UDISE कोड।
अस्वीकरण : उपर्युक्त जानकारी हमारी प्राप्त सूचनाओं और समझ पर आधारित है। चयनित उम्मीदवार अपने नवोदय विद्यालय से प्राप्त सूचनाओं और निर्देशों से अवगत होवें तथा पालन करें।



