NAVODAYA WEB SERIES EPISODE – 10

TRANSLATE IN YOUR LANGUAGE

अनुच्छेद 03

अंटार्कटिक के हिम शिखरों में विश्व के ताजा पानी का सत्तर प्रतिशत भाग है और विश्व के हिम का 90 प्रतिशत। कुछ देशों के द्वारा पड़ताल किए जाने पर यह संकेत मिलता है कि कुछ विशाल हिमखंडों को ढोकर सूखे भू भागों में ताजा पानी के स्रोत के रूप में लाया जाए तो यह आर्थिक रूप से संभव होगा। यह पानी सऊदी अरब जैसे देशों को यदि ले जाया जाए तो इसका मूल्य समुद्री पानी से नमक अलग करके उत्पादित किए गए पानी से सस्ता होगा।

1. 
अंटार्कटिक में हिम शिखरों में विश्व के ताजा पानी के भंडार का .............. प्रतिशत है।

2. 
कुछ देशों ने अंटार्कटिक में 'पड़ताल' की है। यहाँ ' पड़ताल' का आशय है

3. 
यदि हिमखंडों को रेगिस्तानों में पहुँचाया जाए तो वे वहाँ ............. के अच्छे स्रोत हो सकते हैं।

4. 
'संकेत करना' का अर्थ है -

5. 
'सस्ता' का विपरीतार्थक शब्द है -

अनुच्छेद 04

पृथ्वी के चारो ओर वायुमंडल है जो गैसों की तहों से निर्मित है। जब सूर्य का प्रकाश वायुमंडल में प्रवेश करता है तो सूर्य की कुछ गरमी गैसों के द्वारा रोक ली जाती है और शेष वापस वायुमंडल में चली जाती है। रोकी हुई गरमी से पृथ्वी गरम रहती है और वह हमारे जीवित रहने के लिए पर्याप्त सुखद होती है। परंतु पिछली कुछ शताब्दियों में मनुष्य ने कुछ उपकरणों और जुगतों का उपयोग प्रारंभ कर दिया है जैसे वातानुकूलन यंत्र, कारें इत्यादि जो तेल, गैस, कोयला आदि जैव ईंधनों से चलते हैं। ये सब वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं। यह गैस उस गरमी को रोक लेती है जो अन्यथा पृथ्वी के वायुमंडल में चली जाती परिणाम स्वरूप पृथ्वी के औसत तापमान में वृद्धि होती है। इसी तथ्य को वैश्विक भूमंडलीय तापन कहा जाता है और इससे जलवायु में परिवर्तन आता है।
तापमान में वृद्धि होने से ग्लेशियर पिघल रहे हैं जिससे समुद्रों का जलस्तर बढ़ रहा है। यदि जलस्तर बढ़ा तो कुछ निम्न धरातल वाले देश या शहर सदा के लिए पानी में निमग्न हो जाएंगे।

6. 
लेखक के भूमंडलीय तापमान में वृद्धि का करण है-

7. 
निम्नलिखित में से किस विचार का उल्लेख अनुच्छेद में नहीं हुआ है ?

8. 
'निमग्न' शब्द का अर्थ है-

9. 
कार्बन डाइऑक्साइड तब छोड़ी जाती है, जब -

10. 
निम्नलिखित में से कौनसा उदाहरण जैव ईंधन का नहीं है?

Leave a Comment