TRANSLATE IN YOUR LANGUAGE
एक लड़का उनमें बहुत ही हँसोड़ और हो-हो, हा-हा कर हँसने-हँसाने, हँसी-मजाक करने में माहिर है। उसी लड़़के ने एक दिन, जब मैं उन्हें हलवा परस रही थी, मेरे मुँह की ओर देखकर कहा, "माँ ! तू तो ठीक भारतमाता-सी लगती है। तू बूढ़ी, वह बूढ़ी। उसका उजला हिमालय है, तेरे सफेद केश के समान है। हाँ, नक्शे से साबित करता हूँ तू भारतमाता है। सर तेरा हिमालय, माथे की दोनों गहरी, बड़ी रेखाएँ गंगा और यमुना, यह नाक विंध्याचल, दाढ़ी कन्याकुमारी तथा छोटी-बड़ी झुर्रियाँ-रेखाएँ भिन्न-भिन्न पहाड़ और नदियाँ हैं।”
1. बुढ़ी माँ ने लड़के को हलवा क्यों दे रही थी -
2. लड़का ने हिमालय की तुलना बुढ़ी माँ के किससे की है-
3. "जब मैं उन्हें हलवा परस रही थी।" किसने कहा -
4. निम्न में से "माहिर" का पर्यायवाची शब्द नहीं है -
5. कन्याकुमारी भारत के नक्शे में किस दिशा में है -
आज हम जानते हैं कि ऊष्मा कोई पदार्थ नहीं, बल्कि ऊर्जा है जिसके कारण तापमान में बदलाव होता है। पदार्थ स्थान घेरता और उसका द्रव्यमान होता है, जबकि ऊर्जा का नहीं। ऊर्जा का वह प्रकार जिस कारण हमें वस्तु की गर्माहट का आभास होता है, ऊष्मीय ऊर्जा कहलाती है। ऊष्मीय ऊर्जा का प्रवाह सदैव उच्च ताप से निम्न ताप की ओर होता है। ऊष्मा बढ़ाने पर वस्तु का तापमान बढ़ जाता है जबकि ऊष्मा घटाने पर वस्तु का तापमान कम हो जाता है। अर्थात्, किसी वस्तु को ऊष्मा देने पर वस्तु का तापमान बढ़ जाता है जबकि वस्तु से ऊष्मा लेने पर उसका तापमान कम हो जाता है। सोचें कि किसी वस्तु को छूने पर वह गर्म अथवा ठण्डी क्यों लगती है? हाथ से छूने पर इन दोनों स्थितियों में ऊष्मा के प्रवाह की दिशा के बारे में आप क्या कहेंगे?
6. निम्न में असत्य कथन है -
7. उष्मा का बहाव होता है -
8. कोई वस्तु गर्म से ठण्डा हो रहा है। उसका कारण है-
9. उष्मा घटाने पर वस्तु का तापमान में होता है -
10. तापमान को मापा जाता है -