TRANSLATE IN YOUR LANGUAGE
1. 4×6×8 के अभाज्य गुणनखण्डों की संख्या कितनी हैं?
2. संख्या 21_03 में _ के स्थान पर कौन अंक रखा जाए कि संख्या 11 से पूर्णतः विभाजित हो?
3. दो स्थानों A और B के बीच की दूरी 1 किमी है। A से प्रारंभ करके B तक, प्रत्येक 100 मी की दूरी पर खंभे गाड़ने के लिए कितने खंभों की आवश्यकता होगी?
4. 86 अंश सेल्सियस का मान फारेनहाइट में होगा:
5. एक आयत की चौड़ाई 18 मी है तथा उसकी लंबाई, चौड़ाई से 8 मी अधिक है, तो आयत का क्षेत्रफल होगा:
6. 7984 × 6327 × 4596 के गुणनफल में इकाई का अंक है:
7. यदि 3 गायों का मूल्य 4 घोड़ों के मूल्य के बराबर है तथा 1 गाय का मूल्य 12000 रु है, तो 3 घोड़ों का मूल्य होगा:
8. यदि भाज्य = 495, भागफल = 26, शेषफल = 1 हो तो भाजक = ?
9. 50 से 70 तक की कितनी संख्याएं 2 और 5 से विभाज्य हैं?
10. एक सम त्रिभुज के प्रत्येक अंतःकोण का मान होता है :
11. प्रात: 9 बजे घड़ी की घंटे और मिनट की सुइयों के बीच कितने अंश का कोण होता है?
12. एक दुकानदार ने एक वस्तु के अंकित मूल्य पर रु 35 का छूट देकर रु 325 में बेचकर रु 20 का लाभ कमाया, तो उस वस्तु का अंकित मूल्य कितना है ?
13. एक विद्यार्थी ने गुणा के एक प्रश्न में 2 संख्याओं का गुणनफल 221 प्राप्त किया, किन्तु बाद में उसे पता चला कि उसने प्रश्न लिखते समय गलती से 23 के स्थान पर 13 लिख लिया था। तब संख्याओं का सही गुणनफल होगा :
14. वह बड़ी से बड़ी विषम संख्या ज्ञात करो जिससे 37, 73 और 127 को विभाजित करने पर प्रत्येक दशा में 1 शेष बचे :
15. एक वर्गाकार बगीचे जिसकी एक भुजा की माप 20 मीटर है। बगीचे के ठीक बीचों-बीच एक वर्गाकार तरण ताल बनाया गया है जिसकी भुजा की लंबाई बगीचे की भुजा की लंबाई के आधी है। बगीचे की शेष भूमि का क्षेत्रफल है: