LANGUAGE MOCK TEST 018

TRANSLATE IN YOUR LANGUAGE

अनुच्छेद

भारत में गांवों की प्राकृतिक सुंदरता भी देखते ही बनती है। हरे भरे खेतों के चारों तरफ फूलों का आच्छादन और दूर-दूर तक फैली हूई मादक खुशबू। गांव में खेतों, खलिहानों तथा घरों के चारों तरफ पक्षियों का खुशी से चहचहाना। सादगी ही ग्रामीण जीवन की पहचान है। गांवों में त्योहारों एवं मेलों की भरमार होती है। यहां त्योहारों को परंपरागत तरीके से भाईचारे की भावना के साथ मनाया जाता है। होली, बैसाखी, पोंगल, ओणम, दशहरा, दीवाली या ईद कोई भी त्योहार हो लोक संगीत की धुनो पर पूरा गांव एक साथ नाचता है। गांव में सभी लोग बिरादरी के बंधन में बंधकर रहते हैं। हालांकि, उनकी जीवन शैली शहरी लोगों की तुलना में ज्यादा विकसित नहीं होती है फिर भी ग्रामीण लोग गर्मजोशी से भरे हुए एवं अधिक सौहार्दपूर्ण होते हैं। वे एक दूसरे का ख्याल भी ज्यादा रखते हैं और पूरे गांव में सभी लोग एक दूसरे को पहचानते भी हैं। वे महानगरीय शहरों की तरह अलगाव की स्थिति में नहीं रहते हैं।

1. 
त्योहारों एवं मेलों की भरमार कहाँँ होती है ?

2. 
भारत में त्योहारों को किस तरीके से मनाया जाता है ?

3. 
त्योहारों में लोग .......... की धुनों पर पूरा गांव एक साथ नाचता है।

4. 
गांव के लोग एक दूसरे का ख्याल ज्यादा रखते हैं, क्योंकि -

5. 
निम्न में "मादक" का अर्थ नहीं है -

Leave a Comment