29 अप्रैल 2023 को सम्पन्न नवोदय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 का पेपर कैसा था ? सरल, मध्यम या कठिन इस पोस्ट में आज विगत वर्षों के पेपरों के साथ तुलनात्मक विवरण दिया गया है।
सत्र 2023-24 के लिए 29 अप्रैल 2023 को सम्पन्न हुए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 का प्रश्न पेपर कैसा था ? सरल, मध्यम या कठिन इस बारे में विस्तार से बताएंगे पोस्ट को अंत तक पढ़ें और जाने कि विगत वर्षों के विद्यार्थियों की तुलना में इस वर्ष के विद्यार्थियों का सलेक्शन कम या अधिक अंक पाने पर हो सकता है।
यहाँ हम नवोदय परीक्षा पेपर के प्रत्येक खण्ड पर अलग-अलग चर्चा करेंगे कि किस भाग में प्रश्न सरल, मध्यम या कठिन रहा तथा अंत में सम्पूर्ण पेपर का कठिनाई स्तर क्या रहा इसकी जानकारी भी देंगे।
मानसिक योग्यता परीक्षण :
इस खण्ड में 10 प्रकार के 40 प्रश्न पुछे जाते हैं। इस वर्ष पुछे गए 40 प्रश्नों में 36 प्रश्न सरल थे केवल 4 प्रश्नों पर बच्चों को दुविधा हुयी है। पिछले वर्षों में ऐसे दुविधा युक्त 1 या 2 प्रश्न हुआ करते थे। इस आधार पर यह खण्ड पिछले वर्षों की तुलन में 5% कठिन माना जा सकता है।
अंकगणित परीक्षण :
इस खण्ड में अंक गणित पाठ्यक्रमानुसार 20 प्रश्न पुछे जाते हैं। इस वर्ष पुछे गए 20 प्रश्नों में 1 प्रश्न विवादित है तथा 19 प्रश्नों में 8 प्रश्न सरल और 11 प्रश्नों पर बच्चों को हल करने में कठिनाई हुयी है। पिछले वर्षों में ऐसे कठिनाई वाले प्रश्न 7 या 8 हुआ करते थे। इस आधार पर यह खण्ड पिछले वर्षों की तुलन में 15% अधिक कठिन माना जा सकता है।
भाषा परिक्षण :
भाषा परीक्षण के इस खण्ड में 4 अनुच्छेद पर 5-5 प्रश्न करके कुल 20 प्रश्न पुछे जाते हैं। इस वर्ष पुछे गए 20 प्रश्नों में 18 प्रश्न सरल थे केवल 2 प्रश्नों पर बच्चों को दुविधा हुयी है। पिछले वर्षों में ऐसे दुविधा युक्त 1 या 2 प्रश्न हुआ करते थे। इस आधार पर यह खण्ड पिछले वर्षों की तुलन में मध्यम स्तर का माना जा सकता है।
उपर्युक्त विवरण के आधार पर देखें तो सम्पूर्ण पेपर पर पिछले वर्षों में 10 से 12 प्रश्न कठिन होते थे किन्तु इस वर्ष यह 15 से 17 प्रश्न कठिन है। इस आधार पर इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में पेपर की कठिनाई स्तर 6% से 7% अधिक है।
इस प्रकार औसत रुप से इस वर्ष का जवाहर नवोदय परीक्षा पेपर कुछ कठिन है जिससे कट ऑफ मार्क्स पिछले वर्षों की तुलना में 3% से 5% कम हो सकती है।
बन गए में कौन सा काल है।sir pls batayen.sir, aap par hamen pura trust hai. Uska bhi soln. Bhejen.
अंग्रेजी भाषा की व्याकरण की दृष्टि से ‘बन गए’ पास्ट इंडेफिनिट टेंस (भूत काल) का है
thanks sir
sar Maine 80 mein se 75 number kiye Hain kya Mera selection ho sakta hai
सिलेक्शन संभव है